बसना: सागुनढाप के एक व्यक्ति को 5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ सांकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
सागुनढाप के एक व्यक्ति को 5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ सांकरा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी मनोहर प्रधान निवासी सागुन ढाप अपनी बाड़ी में 5 लीटर देसी महुआ शराब छुपा कर रखा हुआ था । सूचना पर सांकरा पुलिस की टीम ने मौके पर से 5 लीटर देसी महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है ।