कासगंज: सहावर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर कारखाने में की चोरी, पुलिस को दी तहरीर
सहावर थाना क्षेत्र के मौहल्ला काजी के रहने वाले फैसल हुसैन पुत्र मुस्तजाब हुसैन ने बताया की उसका एक कृषि यंत्र बनाने का कारखाना है। जो कि खितौली बम्बे के पास फैसल एग्रीकल्चर इंडस्ट्री के नाम से है। जब वह अपना कारखाना खोलने गया। तो देखा कि जनरेटर रूम की दीवार में नकब लगी हुई है। जनरेटर रूम को खोलकर देखा गया तो जनरेटर से तांबे की तार की डायनुमे चोरी कर ली।