शामली: शामली के थानाभवन थाने की पुलिस ने हसनपुर लुहारी निवासी ग्रामीण को किया गिरफ्तार, अवैध शराब बरामद
Shamli, Shamli | May 14, 2026 गुरूवार की शाम 5 बजे शामली जिले के थानाभवन थाने से पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस टीम ने क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी तसव्वर नाम के ग्रामीण को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 22 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।