ललितपुर: जेल में बंद कुख्यात अपराधी ने ₹20 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में लापरवाही के कारण जेल अधीक्षक समेत 3 निलंबित
ललितपुर जिला कारागार में बंद कुख्यात अपराधी ज्ञानेंद्र ढाका द्वारा फोन पर बागपत जिले के स्कूल प्रबंधक से 20 लाख रुपया की रंगदारी मांगी गई उक्त मामले की जांच तेज की गई और जिला के आला अधिकारी जिला कारागार पहुंचे और पूरे मामले की जांच की गई उक्त मामले में पुलिस ने बताया लापरवाही बरतने के कारण जेल अधीक्षक समेत 3 अधिकारी और कर्मचारी को निलंबित किया गया है।