सुसनेर: करकडिया में खेत में उड़द काटने गई 60 साल की बुजुर्ग महिला पर सियार का हमला, मची चीख-पुकार, आगर किया रैफर
ग्राम करकड़िया में अपने ही खेत पर उड़द की फसल काटने गई 60 वर्षीय महिला पर अचानक सियार ने हमला कर दिया। शाम करीब 6 बजे समंदर बाई पति पुरीलाल खेत में उड़द काट रही थीं तभी सियार ने उन पर हमला कर दिया वे गंभीर घायल हो गई। परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे यहा डॉ सौरभ जैन ने प्राथमिक इलाज कर आगर जिला अस्पताल रैफर किया हैं। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।