ग्वालियर गिर्द: शनि जयंती पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
ग्वालियर में शनिवार सुबह 9 बजे न्याय और कर्मफल के देवता भगवान शनिदेव की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। शनि जयंती, अमावस्या और वट सावित्री व्रत के दुर्लभ संयोग के चलते शहर के शनि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्त भगवान शनिदेव को काले तिल, तेल और पुष्प अर्पित कर सुख-शांति लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे है