कैराना: कांधला पुलिस ने एलम में घर में हुई चोरी की घटना का किया खुलासा, एक आरोपी को सामान समेत किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jul 13, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के एलम में छह जुलाई की रात्रि में एक घर से नकदी व आभूषण चोरी की घटना सामने आई थी। इस संबंध में प्रवेश की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि उक्त घटना में सोनू उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया गया है, जो एलम का ही रहने वाला है।