औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र में शराब के नशे में ग्राम मुड़ेना रामदत्त निवासी युवक ने अपने ऑटो में लगाई आग, ग्रामीणों ने बुझाई आग
फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक द्वारा नशे की हालत में अपने ही ऑटो में आग लगा देने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक ऑटो काफी हद तक जल चुका था। गांव मुड़ेना रामदत्त निवासी आशीष उर्फ छोटू पांडेय ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।