सिकंदराराऊ: बिलार के पास तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल, ट्रॉली भी हुई क्षतिग्रस्त, रिपोर्ट दर्ज
बिलार के पास तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी जिससे एक युवक घायल हो गया और ट्राली भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में पीछे से आ रही है एक अन्य कार भी टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों के द्वारा घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल से डॉक्टरों के द्वारा युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया है।