वारासिवनी: 4 करोड़ की लागत से बन रहे जेबीयल वॉल और पुल निर्माण कार्य का विधायक विवेक पटेल ने किया निरीक्षण
ग्राम बकोड़ी में नदी किनारे 4 करोड़ रुपये की लागत से बन रही जेबीयल वॉल तथा पिपरिया-कोथुरना मार्ग पर निर्माणाधीन पुल का विधायक विवेक विक्की पटेल ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा कर समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान सब इंजीनियरों सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।