बहेड़ी: बहेड़ी में आशूरा पर ताज़िए नहीं निकले, नगर का मेन बाज़ार रहा सुनसान, शासन के आदेश का असर
मोहर्रम की दस तारीख यौमे आशूरा को नगर में वर्षों से निकलने वाले ताज़िए इस बार नहीं निकाले गए शासन के आदेश जिसमें ताज़िए की अधिकतम ऊंचाई ज़मीन से 12 फीट तक ही रखने की सख्त हिदायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तमाम ताजियेदारों को दी गई थी लेकिन बहेड़ी के तीनों प्रमुख ताज़ियों की ऊंचाई 12 फीट से अधिक होने के चलते ताज़िए नहीं निकाले गए।