रायबरेली: रायबरेली सदर विधायक ने कानपुर, सुल्तानपुर और प्रयागराज मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास
Raebareli, Raebareli | Apr 22, 2026
22 अप्रैल बुधवार की दोपहर 1:00 बजे सदर विधायक अदिती सिंह ने कानपुर, सुल्तानपुर व प्रयागराज मार्ग को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण मार्ग के कार्य के लिए शिलान्यास किया गया है। मार्ग 2.350 किलोमीटर मार्ग के निर्माण कार्य में 9 करोड रुपए की लागत का आकलन किया गया है। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। जिसे आम लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।