चौपारण: निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज में मजदूर की संदिग्ध मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
पांडेयबारा स्थित निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज भवन में काम कर रहे बिहार के बांका निवासी 38 वर्षीय मजदूर बजेश कुमार मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, काम के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने छत से गिरने की आशंका जताई है