खगड़िया में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को अगुवानी-सुल्तानगंज गंगा पुल के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।