शिवपुरी नगर: बेटे की शादी में जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, तीन घायल, अस्पताल में भर्ती
शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम नानाखेड़ी निवासी वीरेन्द्र अपने बेटे की शादी में शामिल होने मिलन वाटिका जा रहे थे। इसी दौरान सिरसौद थाना क्षेत्र के खरई खोरगार के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया,