ग्वालियर गिर्द: लेनदेन के विवाद में युवक ने लगाई पेट्रोल डालकर आग, बाल बाल बचा
बारादरी चौराहे के नजदीक एक लोडिंग मैजिक चालक और दुकानदार के बीच विवाद हो गया।घटना शनिवार दोपहर की बताई गई है। पता चला है कि दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान लोडिंग चालक ने पहले अपने वाहन में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की फिर खुद के ऊपर भी पेट्रोल डाल लिया। गनीमत ये रही कि वहां मौजूद लोगों ने समय रहते दोनों आग बुझा दीं।