शाहनगर: रैपुरा में शासकीय स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण, राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बनाया पंचनामा
शाहनगर एसडीएम कार्यलय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड शाहनगर के रैपुरा के कन्या हाई स्कूल में की बाउंड्री के तौर पर लगी तार फेंसिंग को और लोहे के ऐंगल्स को क्षतिग्रस्त किया गया तथा लोहे के ऐंगल्स अलग करके बांस के खूंटों के सहारे तार फेंसिंग को कई फीट पीछे कर दिया गया।