शाहनगर: रामपुर खजुरी ग्राम के राम सरोवर तालाब में विद्युत करंट लगाकर मछलियां मारी जा रही हैं
शाहनगर जनपद पंचायत अंतर्गत रामपुर खजुरी ग्राम के रामसरोवर तालाब से विद्युत करंट से मछलियों का अवैध शिकार हो रहा है। रामपुर खजुरी ग्राम के रहवासी धर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि शिकारी दिन में नहीं, बल्कि रात के अंधेरे में इन हरकतों को अंजाम दे रहे हैं।