अमरोहा: अमरोहा देहात पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का खुलासा किया, 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Amroha, Amroha | Jun 7, 2026 अमरोहा देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोदाम से 45 वनस्पति घी के पीपे चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा माल, दो ई-रिक्शा, तीन मोबाइल फोन और एक चाबी बरामद की है।