कटकमदाग: सुल्ताना सामुदायिक भवन में एकल विद्यालयों के आचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
कटकमदाग प्रखंड के सुल्ताना सामुदायिक भवन में गुरुवार को बारह बजे प्रखंड के एकल विद्यालय के आचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई, बैठक का शुभारंभ संघ केे उपाध्यक्ष जगन्नाथ प्रजापति, अंचल के प्राथमिक शिक्षा प्रमुख करण कुमार व गतिविधि प्रमुख अभिषेक ने मां सरस्वती व भारत माता की चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।