कटकमदाग: बानादाग कोल साइडिंग में तैनात एसआईएसएफ जवान की सर्विस रायफल से गोली लगने से मौत, जाँच में जुटी पुलिस
बताया जाता है कि गढ़वा जिला के धुरकी थाना क्षेत्र के संगम गांव निवासी भुट्टी यादव के पुत्र मिथिलेश प्रसाद यादव शनिवार को ड्यूटी पर तैनात थे ।इसी बीच सुबह पांच बजे कीचड़ में उनका पैर फिसल गया। इस दौरान उनका लोडेड सर्विस इंसास रायफल का ट्रिगर अपने आप दब गया और फिर लगातार चार गोली फायर हो गई इसी गोली से जवान की मौत हो गई ।