कटकमदाग: खपरियावां में प्रखंड स्तरीय 64वीं सुब्रत राय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का हुआ आयोजन
प्रखंड संसाधन केंद्र कटकमदाग के खपरियावां हाई स्कूल खेल मैदान में बुधवार को एक बजे बड़े ही उत्साह पूर्वक आयोजित की गई।प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव बालक प्रसाद मुखिया राजेश गुप्ता एवं कटकमदाग के उप प्रमुख विमल प्रसाद गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर सभी अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया