शेखपुरा: पुलिस ने स्पेशल ड्राइव चलाकर अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 48 लोगों को 3 दिनों के अंदर किया गिरफ्तार
शेखपुरा पुलिस ने स्पेशल ड्राइव चलाकर अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 48 लोगों को तीन दिनों के अंदर गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। इसके साथ ही 6165 लोगों के खिलाफ 107 के तहत कार्रवाई की गई जिसमें 2537 लोगों को बांड डाउन कराया गया है।