मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने बहन को टांगी से काटा, फिर आत्महत्या की, शवों का हुआ पोस्टमार्टम
झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी ममेरी बहन की टांगी से निर्मम हत्या कर दी और इसके बाद खुद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, घटना पिपरडीह गांव और बखारी रेलवे लाइन के पास की है। मृतका नाबालिग किशोरी करीब एक सप्ताह पहले काम के सिलसिले में अपने बुआ के घर आ