बक्सर: बक्सर मालगोदाम रोड से बाइक चोरी का मामला: चोर गिरफ्तार, बाइक बरामद
Buxar, Buxar | Jan 20, 2025 बक्सर माल गोदाम रोड के पास से एक बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ टाउन थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सोमवार को शाम 7:00 बजे टाउन थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सोमवार की रात्रि लगभग 1:00 बजे टाउन थाने की पुलिस गस्त कर रही थी, तभी इटाढ़ी गुमटी स्थित बक्सर माल गोदाम के पास शक के आधार पर 1 बाइक चालक को रोक कर पूछताछ किया गया।