अजगरी गांव से 50 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार पकड़ीदयाल थाना पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के अजगरी गांव में छापेमारी कर 50 लीटर देसी जुलई शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक साह ने शनिवार शाम में जानकारी दी।