ललितपुर: जिला मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान एक अज्ञात युवक की मौत, पहचान नहीं हो सकी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
ललितपुर जिला मेडिकल कॉलेज में घायल अवस्था में पहुंचे एक अज्ञात युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है,उक्त मामले में बताया गया युवक की पहचान करने का प्रयास किया गया,लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी है,उक्त मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया शव की सिनाख्त करने का प्रयास जारी है, और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।