खंडवा नगर: द्रौपदी मुर्मू के ओंकारेश्वर दौरे की तैयारी तेज, कलेक्टर-एसपी ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान।
खंडवा जिले के पवित्र तीर्थ स्थल ओंकारेश्वर में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित भ्रमण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने पार्किंग व्यवस्था, यातायात एवं मार्ग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक