कहरा: सहरसा की 13 साल की लक्ष्मी बोल और सुन नहीं सकती, पर हाथों की कला से अपनी कहानी बयां करती है
Kahara, Saharsa | Jan 28, 2026 कभी-कभी शब्दों की ज़रूरत नहीं होती जब हुनर खुद बोलता है बिहार के सहरसा ज़िले के पशुपालन इलाके की रहने वाली 13 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी ऐसी ही एक मिसाल हैं जिन्होंने अपनी कला से यह साबित कर दिया है कि हुनर किसी आवाज़ का मोहताज नहीं होता लक्ष्मी न बोल सकती हैं और न ही सुन सकती हैं लेकिन उनके हाथों से उकेरी गई पेंटिंग्स हर देखने वाले को हैरान कर देती हैं