बदायूं: बरामय खेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, बाइक सवार की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 12, 2026 बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के दम्मीनगर गांव के रहने वाले 19 वर्षीय केशव शर्मा पुत्र संजीत शर्मा अपनी बहन के घर कठोली गांव गये थे और वापस अपने घर लौट रहे थे। कि थाना उझानी क्षेत्र के बराबर खेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार केशव शर्मा को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।