जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य सतत प्रगति पर है। कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा पुनरीक्षण कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने जिले में डिजिटाइजेशन का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो पूरी टीम को बधाई दी।