खंडवा नगर: पिस्टल लेकर अंग्रेजी शराब दुकान में घुसे बदमाश, कर्मचारियों ने दिखाई बहादुरी, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
खंडवा जिले के मूंदी थाना क्षेत्र में देर रात एक अंग्रेजी शराब दुकान पर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार चार बदमाश पिस्टल लेकर दुकान में घुसे और चोरी का प्रयास किया। इसी दौरान दुकान के कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना