थाना रसूलपुर पुलिस ने बुधवार दोपहर तीन बजे करीब नई बस्ती खंजापुर के पास से गैंगस्टर अभियुक्त गौरव पुत्र बांके लाल निवासी एलानी नगर, आसफाबाद को एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त गौरव के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।