राहे: झामुमो रांची जिला समिति के राहे में राहे प्रखंड समिति का हुआ पुनर्गठन, अध्यक्ष बने संदीप अहीर
Rahe, Ranchi | Apr 3, 2024 झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने बुधवार को राहे प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया है। उन्होंने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राहे प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया गया है। आशा करता हूं की सभी पदाधिकारी पार्टी संविधान के दायरे मे रहकर संगठन को मजबूत बनाएंगे।