हज़ारीबाग: चट्टी बारियातू कोयल माइंस में हिंसा, रैयत घायल, महिला पर लाठीचार्ज
हजारीबाग:चट्टी बारियातू स्थित कोयल माइंस में कंपनी द्वारा बिना वार्ता के काम शुरू करने को लेकर विवाद हो गया।विरोध कर रहे स्थानीय रैयतों पर लाठी-डंडे से हमला किए जाने का आरोप है,जिसमें कई लोग घायल हो गए।आरोप है कि इस दौरान एक महिला के साथ भी बर्बरता से मारपीट की गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।