हज़ारीबाग: बड़कागांव: मुख्य चौक पर दिनदहाड़े ज्वेलर्स में लूट, ₹25 लाख की वारदात, दुकानदार को गोली मारी
हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के मुख्य चौक स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना हुई। अपराधी करीब 22 से 25 लाख रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए। भागने के दौरान अपाचे बाइक सवार अपराधियों ने दुकानदार सुधीर सोनी को गोली मार दी, 4 से 5 राउंड फायरिंग की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच व छापेमारी शुरू कर दी है।