डंडा: गढ़वा में मानसून की पहली बारिश: गर्मी से मिली राहत, किसानों की जगी उम्मीद
Danda, Garhwa | Jul 1, 2026 गढ़वा जिले के डंडा प्रखंड समेत आसपास के इलाकों में बुधवार शाम मानसून ने अपनी पहली दस्तक दे दी। शाम करीब छह बजे शुरू हुई झमाझम बारिश आधे घंटे तक जारी रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। मौसम सुहावना होने के साथ ही किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। हालांकि, खरीफ फसलों के लिए बेहद खास माने जाने वाले आर्द्रा नक्षत्र के दस दिन बीत चुके हैं,