बिधनू के सीढ़ी गांव के पास सड़क धंसने से एक बड़ा गड्ढा हो गया है, जो व्यस्त यातायात के बीच किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की गुहार लगाई है। ग्रामीण संतोष द्विवेदी ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया गड्ढे की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। कई बार शिकायत की गई है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा।