अंबाह: देवहंस का पुरा में ज़मीन बंटवारे के विवाद में भाइयों के बीच लाठी चली, दो घायल
Ambah, Morena | May 21, 2026 जमीन बंटवारे के विवाद में भाइयों के बीच मारपीट, दो घायल अंबाह थाना क्षेत्र के देवहंस का पुरा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हिंसक हो गया। गुरुवार सुबह हुए झगड़े में लाठी चलने से गिर्राज और अवधेश घायल हो गए। घायलों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज के बाद हमला किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।