जांजगीर: PIL प्लांट के फर्नेस में तरल धातु का रिसाव, बड़ा हादसा टल गया
जांजगीर-चांपा PIL प्लांट के शेड क्रमांक 5 दशमलव 8 टन में शुक्रवार को फर्नेस में तकनीकी गड़बड़ी के चलते तरल धातु का रिसाव हो गया। जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजकर 35 मिनट में ढलाई के बाद 12 बजकर 40 मिनट में चार्जिंग की गई थी। करीब 2 बजकर 40 मिनट में निरीक्षण के दौरान फर्नेस के निचले हिस्से में अत्यधिक तापमान पाया गया। मेल्टर द्वारा धातु को निकालने का प्रयास।