गौरिहार: थाना गौरिहार पुलिस ने चुरयारी पहाड़ी से 2 आरोपियों को देशी कट्टा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
गौरिहार पुलिस ने ग्राम चुरयारी की पहाड़ी से दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपियों के पास से 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू निवासी घटरा और अजय सिंह निवासी धावा शामिल हैं। दोनों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किया।