सीतापुर: कमाल सराय के पास तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर साइकिल को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की अस्पताल लाने पर हुई मौत
जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के कमाल सराय के पास तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर एक साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिनको उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र खैराबाद ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है। मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।