कोरबा: तीन दोस्तों की मौत, आंधी-तूफान से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुके, ऊपर से गिरी डाल, गांव में मच गया कोहराम
Korba, Korba | May 31, 2026 कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी-तूफान के बीच पेड़ की भारी डाल गिरने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चोरका दांड गांव में हुई, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया। सुबह से ही जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ था। अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिला।