नीम का थाना: डाबला के कोलीवाला में सरकारी ट्यूबवेल पर मारपीट करने के मामले में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को किया गिरफ्तार
नीमकाथाना डाबला पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमले व मारपीट करने के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है डाबला थानाधिकारी महेन्द्र मीणा ने बताया कि गांव कोलीवाला के सरकारी ट्यूबवेल से पानी लेने की बात को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था। विवाद बढ कर मारपीट मे तब्दील हो गया । इस विवाद व मारपीट व हमले में 05 पुरुष और 03 महिलाएं हुई घायल थी ।