आमला: पीर मंजिल मार्केट, आमला में तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मारी, युवक घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Amla, Betul | Aug 16, 2025 आमला तहसील के पीर मंजिल मार्केट आमला में 16 अगस्त को 4 बजे करीब एक युवक पर कार चालक ने कार चला दी है।युवक घायल हो गया है उसका उपचार डॉ द्वारा किया गया है. पुलिस ने बताया कि पीर मंजिल मार्केट में हरिदास पवार पर सफ़ेद रंग की कार चालक ने कार चला दी है।उसको दोनों पैर व एक हाथ में चोट आई है. उसका अस्पताल में उपचार किया है।जिला अस्पताल रेफर कर मामला दर्ज किया है।