बेगूसराय: जिले के 5 परीक्षा केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का हुआ आयोजन, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर सत्र 2024-25 में कक्षा छठी में नामांकन के लिये जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा पहली पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक संपन्न हुई। एग्जाम को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाने के लिए परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किए गए थे और परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जांच कर उन्हें एग्जाम में प्रवेश दिया गया।