हैदरगढ़: बड़भित्ती मजरे लाही निवासी वैष्णवी सिंह ने यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में 92.33% अंक प्राप्त किए
त्रिवेदीगंज क्षेत्र की बड़भित्ती मजरे लाही निवासी वैष्णवी सिंह ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होने के बाद वैष्णवी को परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों से बधाइयां मिलीं।