कांके: अल्बर्ट एक्का चौक के पास SIR के विरोध में प्रदर्शन, जागरूकता अभियान चलाया
Kanke, Ranchi | Jun 28, 2026 अल्बर्ट एक्का चौक के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे SIR के विरोध में प्रदर्शन किया गया और जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर झारखंड जन अधिकार महासभा, यूनाइटेड मिली फोरम, साझा कदम और विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग मौजूद रहे। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने SIR को जनविरोधी बताया है।