राठ: बड़ा गाँव में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने अधेड़ व्यक्ति को बेरहमी से पीटकर अधमरा किया
Rath, Hamirpur | Jul 23, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गाँव में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते आधा दर्जन दबंगों ने एक अधेड़ व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने आज गुरुवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।