मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम जुलवानिया में गुरुवार को सुबह करीब ग्यारह बजे विधायक सचिन बिरला ने 8.35 लाख रुपए की लागत से बनने वाले "आदिवासी समाज सामुदायिक भवन" का भूमि पूजन किया है।इस दौरान विधायक ने कहा कि समाज जनों की वर्षों पुरानी भवन की मांग आज पूरी होने जा रही है।